बिजनेस

चांदी का भाव आज का 16 फरवरी 2026: रेट में 5000 रुपये की गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 16 February 2026: चांदी की कीमतों लगातार बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, silver rate today

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 16 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन आज चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 5000 रुपये या 1.96 प्रतिशत घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई, जो पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2.59% गिरकर यानी 6340 रुपये लुढ़कर 2,38,020 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन 2,44,999 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत घटकर 76.94 डॉलर प्रति औंस रह गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 7000 रुपये घटकर 2,68,000 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,75,000 रुपये किलो थी। चांदी 29 जनवरी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 2,42,433 रुपये प्रति किलो था। जो दोपहर तक घटकर 2,39,484 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक यह 2,40,947 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹2,680₹26,800₹2,68,000
मुंबई₹2,680₹26,800₹2,68,000
कोलकाता₹2,680₹26,800₹2,68,000
चेन्नई₹2,800₹28,000₹2,80,000
पटना₹2,680₹26,800₹2,68,000
लखनऊ₹2,680₹26,800₹2,68,000
मेरठ₹2,680₹26,800₹2,68,000
कानपुर₹2,680₹26,800₹2,68,000
अयोध्या₹2,680₹26,800₹2,68,000
गाजियाबाद₹2,680₹26,800₹2,68,000
नोएडा₹2,680₹26,800₹2,68,000
गुरुग्राम₹2,680₹26,800₹2,68,000
चंडीगढ़₹2,680₹26,800₹2,68,000
जयपुर₹2,680₹26,800₹2,68,000
लुधियाना₹2,749₹27,490₹2,74,900
गुवाहाटी₹2,680₹26,800₹2,68,000
इंदौर₹2,680₹26,800₹2,68,000
सूरत₹2,680₹26,800₹2,68,000
नागपुर₹2,680₹26,800₹2,68,000
पुणे₹2,680₹26,800₹2,68,000
नासिक₹2,680₹26,800₹2,68,000
बैंगलोर₹2,680₹26,800₹2,68,000
अहमदाबाद₹2,680₹26,800₹2,68,000
वडोदरा₹2,680₹26,800₹2,68,000
भुवनेश्वर₹2,800₹28,000₹2,80,000
कटक₹2,800₹28,000₹2,80,000
केरल₹2,800₹28,000₹2,80,000
रायपुर₹2,680₹26,800₹2,68,000
हैदराबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

मांग में नरमी के चलते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 13,500 रुपये यानी 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को इसका भाव 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि हाजिर चांदी 2.01 डॉलर (करीब 3 प्रतिशत) बढ़कर 77.30 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

पिछले कारोबारी दिन चांदी का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों का दायरा बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध का भाव 5,465 रुपये यानी 2.31 प्रतिशत बढ़कर 2,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान 3,201 लॉट का कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में भी चांदी 2.49 प्रतिशत चढ़कर 77.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विशेषज्ञ सौमिल गांधी के मुताबिक, शेयर बाजार में व्यापक बिकवाली के चलते चांदी पर दबाव बना रहा। निवेशक अमेरिकी उपभोक्ता महंगाई के आंकड़ों से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं। वहीं, कोटक सिक्योरिटीज की सहायक उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने बताया कि चांदी 79 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। उनका कहना है कि बाजार की नजर अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आगामी आंकड़ों पर टिकी है। साथ ही, अमेरिका-ईरान और रूस-यूक्रेन के बीच भू-राजनीतिक तनाव में कुछ कमी आने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोना-चांदी की मांग में नरमी देखी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article