चांदी का भाव आज का 12 मार्च 2026: फिर लुढ़के रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 12 March 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 12 March 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उठापटक जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.07% गिरकर यानी 191 रुपये लुढ़कर 2,68,300 रुपये प्रति किलो पर है। पिछले कारोबारी दिन 2,68,491 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.25 डॉलर या 1.47 प्रतिशत बढ़कर 86.99 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 1,500 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गई। बुधवार को यह 4,275 रुपये की गिरावट के साथ 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 10,000 रुपये घटकर 2,80,000 रुपये किलो हो गया। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,66,010 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,63,800 रुपये किलो हो गई और शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 2,68,301 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, silver rate today

चांदी का ताजा भाव जानिए

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली2,80028,0002,80,000
मुंबई2,80028,0002,80,000
कोलकाता2,80028,0002,80,000
चेन्नई2,90029,0002,90,000
पटना2,80028,0002,80,000
लखनऊ2,80028,0002,80,000
मेरठ2,80028,0002,80,000
अयोध्या2,80028,0002,80,000
कानपुर2,80028,0002,80,000
गुरुग्राम2,80028,0002,80,000
चंडीगढ़2,80028,0002,80,000
गाजियाबाद2,80028,0002,80,000
नोएडा2,80028,0002,80,000
जयपुर2,80028,0002,80,000
लुधियाना2,80028,0002,80,000
गुवाहाटी2,80028,0002,80,000
इंदौर2,80028,0002,80,000
सूरत2,80028,0002,80,000
नागपुर2,80028,0002,80,000
अहमदाबाद2,80028,0002,80,000
नासिक2,80028,0002,80,000
पुणे2,80028,0002,80,000
बैंगलोर2,80028,0002,80,000
वडोदरा2,80028,0002,80,000
भुवनेश्वर2,90029,0002,90,000
कटक2,90029,0002,90,000
केरल2,90029,0002,90,000
रायपुर2,80028,0002,80,000
हैदराबाद2,90029,0002,90,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाजार में चांदी 4,275 रुपए टूटकर 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। यह गिरावट करीब 1.53 प्रतिशत की रही। पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,79,275 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी बाजार में हाजिर सोना चांदी की कीमत 1.59 डॉलर यानी करीब 1.8 प्रतिशत गिरकर 86.69 डॉलर प्रति औंस रह गई।

End of Feed