चांदी का भाव आज का 12 जनवरी 2026: फिर ऑल टाइम हाई पर, जानें पटना, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 12 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अधिकांश रूख बढ़ोतरी का रहता है लेकिन कभी-कभी कीमतों में गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 12 January 2026 : चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला है और नए रिकॉर्ड बन गए हैं। MCX चांदी का मार्च वायदा 4% से अधिक बढ़कर 2,63,996 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी की कीमत 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आज कीमत में 10 हजार रुपये का इजाफा हो गया। आज सुबह 2,59,900 रुपये किलो थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक चांदी का भाव 2,42,808 रुपये प्रति किलोग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 257283 रुपये किलो हो गया। फिर शाम में बाजार बंद होने तक 2,56,776 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

Chandi ka bhav aaj ka 12 January 2026

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,700₹27,000₹2,70,000
मुंबई₹2,700₹27,000₹2,70,000
कोलकाता₹2,700₹27,000₹2,70,000
चेन्नई₹2,870₹28,700₹2,87,000
पटना₹2,700₹27,000₹2,70,000
लखनऊ₹2,700₹27,000₹2,70,000
मेरठ₹2,700₹27,000₹2,70,000
कानपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
अयोध्या₹2,700₹27,000₹2,70,000
गाजियाबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
नोएडा₹2,700₹27,000₹2,70,000
गुरुग्राम₹2,700₹27,000₹2,70,000
चंडीगढ़₹2,700₹27,000₹2,70,000
जयपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
अहमदाबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
पुणे₹2,700₹27,000₹2,70,000
लुधियाना₹2,700₹27,000₹2,70,000
गुवाहाटी₹2,700₹27,000₹2,70,000
इंदौर₹2,700₹27,000₹2,70,000
नासिक₹2,700₹27,000₹2,70,000
बैंगलोर₹2,700₹27,000₹2,70,000
भुवनेश्वर₹2,870₹28,700₹2,87,000
केरल₹2,870₹28,700₹2,87,000
रायपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
हैदराबाद₹2,870₹28,700₹2,87,000
(डेटा-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में सुरक्षित निवेश विकल्पों की बढ़ी मांग के चलते शुक्रवार को राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 6,500 रुपये बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। इससे पहले, कारोबारियों द्वारा मुनाफावसूली किए जाने के कारण चांदी की कीमत 12,500 रुपये यानी लगभग पांच प्रतिशत गिरकर 2,43,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। बुधवार को चांदी 2,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 76.92 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। हालांकि, कारोबार के दौरान इसमें 4.32 डॉलर यानी 5.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 73.83 डॉलर प्रति औंस तक आ गई थी।

End of Feed