सरकारी कर्मचारियों की हो सकती है बल्ले-बल्ले! जल्द फिर मिलेगा DA में बढ़ोतरी का तोहफा

केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में भी इजाफा किया जा सकता है। इसी साल जुलाई में सरकार इस पर फैसला ले सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकारी कर्मचारियों के डीए में हो सकती है बढ़ोतरी
  • पेंशनभोगियों के लिए डीआर में हो सकता है इजाफा
  • जुलाई में किया जा सकता है ऐलान

DA Hike For Govt Employees : केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) आखिरी बार जनवरी 2023 में बढ़ाया गया था। अब एक बार फिर से इन कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। बता दें कि इसी साल जुलाई में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी की जा सकती है।

dearness allowance july 2023 for Government employees

सरकारी कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है

पेंशनभोगियों का बढ़ेगा डीआर

जिस तरह कर्मचारियों का डीए बढ़ता है, उसी तरह पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की जाती है। डीए और डीआर को साल में दो बार रिव्यू किया जाता है। इनमें एक बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई में ऐसा किया जाता है। सूत्रों के अनुसार सरकार 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के लिहाज से जुलाई 2023 में डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी की जा सकती है।

End of Feed