CBI ने मंधाना इंडस्ट्रीज के खिलाफ दर्ज की FIR, बैंक से 975 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का है मामला

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 19, 2023, 03:48 PM IST

BI Bank Fraud Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई की कंपनी मंधाना इंडस्ट्रीज (अब जीबी ग्लोबल लि.) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कंपनी पर बैंक ऑफ बड़ौदा की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ के साथ 975.08 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप है।

CBI Bank Fraud Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई की कंपनी मंधाना इंडस्ट्रीज (अब जीबी ग्लोबल लि.) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कंपनी पर बैंक ऑफ बड़ौदा की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ के साथ 975.08 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप है। बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम छगनलाल मंधाना, पूर्व कार्यकारी निदेशक मनीष बिहारीलाल मंधाना और कुछ अन्य लोगों ने धन जुटाने को लेकर आपराधिक साजिश के जरिये बैंकों के समूह को धोखा दिया।

Palghar-based textile company Mandhana Industries,

सीबीआई) ने मुंबई की कंपनी मंधाना इंडस्ट्रीज (अब जीबी ग्लोबल लि.) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

2008 से बैंक ऑफ बड़ौदा से ले रही थी कर्ज

मंधाना परिवार के नियंत्रण वाली 39 साल पुरानी कंपनी ने 2008 में बैंक ऑफ बड़ौदा से कर्ज सुविधाओं का लाभ उठाना शुरू किया। बैंक ने उनके कर्ज खाते को 31 दिसंबर, 2016 को गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) घोषित कर दिया।

End of Feed