IPO Listing Update: आज 3 IPO की लिस्टिंग, जानें किसने कराई कमाई तो किसने किया निराश

IPO Listing Update: जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर इश्यू प्राइस 414 रुपये से चार प्रतिशत की गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में लिस्ट हुए। कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 468 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले आठ प्रतिशत की गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में लिस्ट हुए।

IPO Listing Update: कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक (Capital Small Finance Bank) के शेयर 468 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले आठ प्रतिशत की गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में लिस्ट हुए।कंपनी के शेयर ने एनएसई पर इश्यू प्राइस से 8.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 430.25 रुपये पर कारोबार शुरू किया। इसी तरह बीएसई पर भी शेयर इश्यू प्राइस से सात प्रतिशत गिरकर 435 रुपये पर खुला।कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के तीसरे एवं अंतिम दिन नौ फरवरी को चार गुना बोलियां मिली थीं।स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आईपीओ के तहत 450 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए थे। इसके अलावा, 15,61,329 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी है।आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 445-468 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 157 करोड़ रुपये जुटाए थे।

ipo listing update

3 आईपीओ की लिस्टिंग

Jan Small Finance IPO Listing

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर इश्यू प्राइस 414 रुपये से चार प्रतिशत की गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में लिस्ट हुए।शेयर ने एनएसई और बीएसई दोनों पर 414 रुपये के इश्यू प्राइस से 4.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 396 रुपये पर कारोबार शुरू किया।जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन नौ फरवरी को 18.50 गुना बोली मिली थी।बेंगलुरु की इस कंपनी के आईपीओ में 462 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए। इसके अलावा 26,08,629 इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) थी। इसके लिए मूल्य दायरा 393-414 रुपये प्रति शेयर था। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एंकर (बड़े) निवेशकों से छह फरवरी को 167 करोड़ रुपये जुटाए थे।

End of Feed