MDH-Everest: एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों में मिला कैंसर पैदा करने वाला एथिलीन ऑक्साइड ! इन देशों में जारी की गई चेतावनी

MDH-Everest: एमडीएच और एवरेस्ट फूड्स दोनों ने अभी तक फूड रेगुलेटर के दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अपने रुटीन फूड सर्विलांस प्रोग्राम के तहत, सीएफएस ने हॉन्ग-कॉन्ग में तीन रिटेल दुकानों से उत्पाद लिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों को लेकर चेतावनी जारी
  • मसालों में मिला एथिलीन ऑक्साइड
  • कैंसर पैदा करता है एथिलीन ऑक्साइड

MDH-Everest: हॉन्ग-कॉन्ग और सिंगापुर में फूड रेगुलेटर ने लोगों के लिए दो बड़े भारतीय मसाला ब्रांडों एमडीएच (MDH) और एवरेस्ट (Everest) के कुछ प्रोडक्ट्स को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के 1 प्रोडक्ट पर चेतावनी दी गई है कि इनमें एथिलीन ऑक्साइड का लेवल उस लिमिट से अधिक है, जिसकी इजाजत दी गई है। इसे कैंसर करने वाला तत्व (Ingredients) तत्व माना जाता है। बता दें कि इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर ने एथिलीन ऑक्साइड को 'ग्रुप 1 कार्सिनोजेन' की कैटेगरी में रखा है।

MDH & Everest Spices

एमडीएच और एवरेस्ट मसालों पर चेतावनी

ये भी पढ़ें -

End of Feed