सीनियर सिटिजन की मौज! Canara Bank की स्पेशल एफडी स्कीम में मिल रहा 7.10% तक का तगड़ा ब्याज

केनरा बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक अपने ग्राहकों को 444 दिन और 555 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम की सुविधा दे रहा है।

अगर आप बिना जोखिम के बेहतर रिटर्न वाला निवेश विकल्प तलाश रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शामिल केनरा बैंक (Canara Bank) अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ब्याज दरों के साथ स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम चला रहा है। बैंक 444 दिन और 555 दिन की विशेष अवधि वाली FD पर सामान्य ग्राहकों के साथ-साथ सीनियर सिटीजन को भी बेहतर ब्याज का लाभ दे रहा है।

FD

Canara Bank की स्पेशल एफडी में मिल रहा तगड़ा ब्याज

इन स्पेशल FD स्कीम्स की खास बात यह है कि इनमें वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। ऐसे में जो लोग सुरक्षित निवेश के साथ निश्चित रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए यह स्कीम एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

End of Feed