Canara Bank Stock Split: सरकारी बैंक केनरा बैंक ने अपने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 15 मई तय की है। बैंक के शेयरों को 1:5 के अनुपात में स्प्लिट (टुकड़े) किया जाएगा, जिसके जरिए बैंक का हर 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक इक्विटी शेयर 2 रु फेस वैल्यू वाले 5 इक्विटी शेयरों में बांट दिया जाएगा। बैंक के बोर्ड ने शेयरों की लिक्विडिटी में सुधार करने और शेयरों को रिटेल निवेशकों के लिए अधिक अफॉर्डेबल बनाने के लिए स्टॉक स्प्लिट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। आमतौर पर, स्टॉक स्प्लिट के जरिए रिटेल निवेशकों के लिए शेयरों में कारोबार को आसान बनाया जाता है।
केनरा बैंक करेगा स्टॉक स्प्लिट
ये भी पढ़ें -
स्टॉक स्प्लिट का शेयर के मार्केट प्राइस पर असर
स्टॉक स्प्लिट से कंपनी के शेयर का मार्केट प्राइस भी उसी अनुपात में बंट जाता है, जिस अनुपात में वो शेयर बांटती है। जैसे कि शुक्रवार को केनरा बैंक का शेयर बीएसई पर 4.85 रु या 0.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 578.70 रु पर बंद हुआ।
स्टॉक स्प्लिट होने पर मौजूदा शेयर भाव के आधार पर केनरा बैंक का मार्केट प्राइस 115.74 रु रह जाएगा। केनरा बैंक का शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 5.83 फीसदी गिरा है, जबकि एक महीने में शेयर ने सिर्फ 2.65 फीसदी फायदा कराया है।
रिटेल लोन देने में बरती सावधानी
इससे पहले क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने केनरा बैंक के लिए 'बीबीबी-' रेटिंग तय की थी और कहा था कि इसके लिए आउटलुक स्थिर है। फिच के अनुसार कृषि और कॉर्पोरेट क्षेत्रों में लोन ग्रोथ के पटरी पर लौटने से बैंक ने बैलेंस्ड अप्रोच बनाए रखी है। मगर इसने अन्य बैंकों की तुलना में रिटेल लोन देने में कुछ सावधानी बरती है।
