अमेरिका को झटका! कनाडा ने बनाया Mega Pipeline Plan, भारत को होगा बड़ा फायदा

टैरिफ को लेकर अमेरिका और कनाडा की जंग का असर दोनों देशों के बीच दशकों पुराने एनर्जी कारोबार पर भी पड़ रहा है। कनाडा ने अमेरिका को झटका देते हुए एक मेगा ऑयल पाइपलाइन प्रोजेक्ट का ऐलान किया है।

USA-Canada Crude Mega Pipeline Plan: कनाडा अब अपने क्रूड कारोबार में अमेरिका पर अपनी तेल निर्भरता कम करने के लिए अब बड़ा दांव चल रहा है। कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने Pacific Link Pipeline को राष्ट्रीय हित की परियोजना घोषित कर इसकी मंजूरी की प्रक्रिया तेज करने का रास्ता खोल दिया है। करीब 1,250 किलोमीटर लंबी यह पाइपलाइन अल्बर्टा (Alberta) के क्रूड फील्ड को ब्रिटिश कोलंबिया के तट से जोड़ेगी और इसकी क्षमता करीब 10 लाख बैरल क्रूड प्रति दिन की होगी। इसके जरिए कनाडा अपने तेल को अमेरिका के बजाय एशिया समेत दूसरे ग्राहकों तक पहुंचाना चाहता है।

usa canada pipline Mega Pipeline Plan

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड बेचेगा कनाडा

अमेरिका के लिए झटका क्यों?

अमेरिका के लिए यह इसलिए झटका माना जा रहा है, क्योंकि कनाडा उसके लिए लंबे समय से सबसे बड़ा क्रूड ऑयल सप्लायर रहा है। कनाडा का 90% से ज्यादा क्रूड अमेरिका जाता है। लेकिन, अब कनाडा इसे इंटरनेशनल मार्केट में बेचना चाहता है। इससे अमेरिकी रिफाइनरियों को दूसरे स्रोतों से क्रूड खरीदना होगा, जो कनाडा से मिलने वाले क्रूड की तुलना में महंगा पड़ेगा। इसके साथ ही, कनाडा के पास अपने तेल के लिए ज्यादा खरीदारी होने से अमेरिका से क्रूड के मोलभाव की ताकत भी बढ़ेगी।

End of Feed