एक लोन पहले से है, तो क्या मिलेगा दूसरा? क्या कहता है आरबीआई RBI का नियम

मान लीजिए आपके पास एक लोन पहले से ही है और अचानक पैसों की जरुरत के चलते आपको दूसरा लोन लेना है तो क्या RBI के नियम के मुताबिक एक लोन के होते हुए दूसरा लोन ले सकते हैं? आइए जानते हैं.

अक्सर अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर हमारे मन में यह सवाल आता है कि क्या हम एक पर्सनल लोन के चलते दूसरा लोन ले सकते हैं? इसका सीधा जवाब है हां, आप एक साथ दो या दो से अधिक पर्सनल लोन ले सकते हैं। भारतीय बैंकिंग नियमों या आरबीआई (RBI) की तरफ से ऐसी कोई कानूनी पाबंदी नहीं है कि एक व्यक्ति एक समय में एक ही लोन रख सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह से बैंक या एनबीएफसी (NBFC) पर निर्भर करता है कि वे आपको दूसरा लोन देना चाहते हैं या नहीं। बैंक आपकी कमाई और कर्ज चुकाने की क्षमता को देखकर ही यह फैसला लेते हैं।

Settled Loan  (1)

बैंक किन शर्तों पर देते हैं दूसरा लोन?

जब आप दूसरे पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक सबसे पहले आपकी 'कर्ज चुकाने की क्षमता' (Debt-to-Income Ratio) चेक करता है। बैंक का एक अनकहा नियम है कि आपकी सभी ईएमआई (EMI) मिलाकर आपकी महीने की इन-हैंड सैलरी के 40% से 50% से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर आपके पहले लोन की ईएमआई पहले ही आपकी आधी सैलरी खा रही है, तो बैंक दूसरा लोन देने से मना कर सकता है। इसके अलावा, आपका सिबिल स्कोर (CIBIL Score) कम से कम 750 या उससे अधिक होना चाहिए। अगर आपने पिछले लोन की किस्तें समय पर नहीं भरी हैं, तो दूसरे लोन की उम्मीद कम हो जाती है।

End of Feed