क्या 2 बैंक अकाउंट से खोल सकते हैं अलग-अलग PPF अकाउंट? क्या कहते हैं नियम

पीपीएफ (PPF) को सुरक्षित निवेश और बेहतरीन टैक्स बचत के लिए जाना जाता है, लेकिन अक्सर लोग एक से ज्यादा खाते खोलकर ज्यादा मुनाफा कमाने की सोचते हैं। क्या अलग-अलग बैंकों में खाता होना आपको दो PPF अकाउंट खोलने की इजाजत देता है? सरकारी नियमों के मुताबिक, ऐसा करना न सिर्फ गलत है बल्कि आपके निवेश को 'अमान्य' भी बना सकता है। आइए जानते हैं PPF अकाउंट से जुड़े वो कड़े नियम, जिन्हें नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) को भारत में सबसे सुरक्षित और पसंदीदा निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है। टैक्स छूट और सरकारी गारंटी के कारण हर कोई इसमें निवेश करना चाहता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या वे अलग-अलग बैंकों में अपने अलग-अलग खातों का इस्तेमाल करके दो PPF अकाउंट खोल सकते हैं? या फिर क्या पति-पत्नी और बच्चों के नाम पर अलग खाते खोलने के क्या नियम हैं? अगर आप भी टैक्स बचाने के चक्कर में एक से ज्यादा PPF अकाउंट खोलने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए।

PPF account opening

नियमों की जानकारी न होना आपके निवेश को बेकार कर सकता है और आपको सरकारी फायदों से हाथ धोना पड़ सकता है। आइए आपको हम बताते हैं क्या है PPF अकाउंट खोलने के नियम और ये भी बताएंगे कि अगर आपने इन नियमों की अनदेखी की तो क्या होगा?

End of Feed