MSP Hike: किसानों के लिए खुशखबरी! रबी फसल सरसों, मसूर, जौ, चना, गेहूं की MSP पर कैबिनेट का बड़ा फैसला

Rabi Crops MSP Hike: केंद्र सरकार ने रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी की है। कुसुम, सरसों, मसूर, जौ, चना और गेहूं के दाम बढ़े हैं, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।

Rabi Crops MSP Hike: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रबी सीजन की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाने का फैसला किया गया है। सरकार का कहना है कि MSP बढ़ाने का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर और उचित मूल्य दिलाना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी की गई है। कैबिनेट ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य मार्केटिंग वर्ष 2027-28 के लिए 25 रुपये बढ़ाकर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। मार्केटिंग वर्ष 2026-27 में गेहूं का एमएसपी 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया था। इसके साथ, जौ का एमएसपी 136 रुपये बढ़ाकर 2,286 रुपये प्रति क्विंटल, चने का 83 रुपये बढ़ाकर 5,958 रुपये और मसूर का 390 रुपये बढ़ाकर 7,390 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसी तरह रैपसीड-सरसों का एमएसपी 413 रुपये बढ़ाकर 6,613 रुपये प्रति क्विंटल और कुसुम का 675 रुपये बढ़ाकर 7,215 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। कुसुम के एमएसपी में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई है।

Rabi Crops MSP, MSP Hike, Minimum Support Price, Farmers, Wheat MSP, Mustard MSP, Lentil MSP, Gram MSP, Barley MSP.

बी की फसलों का MSP बढ़ी (PIB)

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गेहूं की उत्पादन लागत 1,264 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि 2027-28 के लिए इसका एमएसपी 2,610 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के मुकाबले गेहूं में एमएसपी का मार्जिन 106 प्रतिशत है। इसके बाद रैपसीड-सरसों में 96 प्रतिशत, मसूर में 92 प्रतिशत, चने में 59 प्रतिशत, जौ में 58 प्रतिशत और कुसुम में 50 प्रतिशत का मार्जिन रखा गया है।

End of Feed