GST Rate Cut: कार, बाइक से लेकर एसी खरीदना होगा सस्ता, हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भी घटेगा, जानें कब से?

नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। यानी इस दिन से आपको कम कीमत चुकानी होगी।

GST Council Meeting ने दिवाली से पहले से लोगों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। काउंसिल ने कार, बाइक से लेकर एसी पर लगने वाले टैक्स में कटौती का ऐलान कर दिया है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। यानी इस दिन से आपको कम कीमत चुकानी होगी। आपको बता दें कि जीएसटी काउंसिल की 56वीं मीटिंग में टैक्स स्लैब को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत जीएसटी के तहत अब सिर्फ 5% और 18% दो स्लैब होंगे। 12% और 28% टैक्स स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। चहीं, तंबाकू उत्पाद और लग्जरी वस्तुओं को 40 प्रतिशत टैक्स स्लैब में रखा गया है। इसके साथ ही तमाम जरूरी वस्तुओं पर लगने वाले जीएसटी दरों में कमी या खत्म करने का ऐलान किया गया है। आइए जानते हैं कि जीएसटी काउंसिल के फैसले से कौन—कौन प्रोडक्ट और सेवाएं सस्ती होंगी।

GST Rate Cut

GST (CBIC)

हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम कम होगा

जीएसटी काउंसिल ने हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाले टैक्स की दर 18% से घटाकर 0% कर दिया है। इससे हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना सस्ता होगा। आम लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम कम चुकाना होगा।

End of Feed