Discount on AC: अप्रैल का महीना लगते ही पारा लगातार चढ़ने लगा है। गर्मी का सितम शुरू हो गया है। लोग घरों पर लगे अपने पुराने AC की सर्विस करा रहे हैं। बहुत से लोग नया एसी खरीदने की तैयारी में हैं। यदि आप भी नया AC खरीदना चाहते हैं तो ये अच्छा समय हो सकता है। दरअसल इस समय अलग-अलग जगहों पर विभिन्न एसी मॉडलों पर डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको जानकारी देंगे कि कौन-कौन से एसी मॉडलों पर कहां डिस्काउंट मिल रहा है।
एसी पर मिल रही छूट
ये भी पढ़ें -
Croma पर होगी 26000 रु तक की बचत
क्रोमा पर इस समय कई एसी भारी छूट के साथ मिल रहे हैं। इनमें 67200 रु की कीमत वाला Daikin 1.5 टन 5 स्टार इंवर्टर एसी आपको यहां 41990 रु में मिल जाएगा। वहीं 63990 रु वाला वोल्टास 1.5 टन 3 स्टार इंवर्टर एसी यहां से सिर्फ 32990 रु में मिल सकता है। क्रोमा पर ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है।
रिलायंस डिजिटल पर होगी कितनी बचत
रिलायंस डिजिटल पर 60990 रु की कीमत वाला लॉयड 1.5 टन 3 स्टार 5-इन-1 कन्वर्टिबल इन्वर्टर स्प्लिट एसी 38 फीसदी छूट के साथ 37990 रु में मिल रहा है। ये एसी 1842 रु की EMI पर भी मिल जाएगा।
रिलायंस डिजिटल पर LG 1.5 टन 3 स्टार इन्वर्टर विंडो AC 46 फीसदी डिस्काउंट के साथ 32990 रु की कीमत पर उपलब्ध है। वैसे इसका रेट 60990 रु है।
विजय सेल्स पर भी ऑफर
विजय सेल्स पर पैनासोनिक 1.5 टन (3 स्टार-इन्वर्टर) स्प्लिट एसी 37 फीसदी छूट के साथ 36990 रु में मिल रहा है। इसका MRP 36990 रु है। 75000 रु MRP वाला वाइस 1.5 टन (3 स्टार इन्वर्टर) स्प्लिट एसी 60 फीसदी छूट के साथ 29990 रु में मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट पर क्या है ऑफर
फ्लिपकार्ट पर गोदरेज 5-इन-1 कन्वर्टिबल 2024 मॉडल 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी पर 32 फीसदी छूट मिल रही है। ये 54990 रु MRP वाला एसी 36990 रु में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर MarQ 2024 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी 46 फीसदी छूट के साथ 31990 रु में मिल रहा है। वैसे इसका MRP 60 हजार रु है।
अमजेन का डिस्काउंट भी जानें
अमेजन पर AmazonBasics 1 टन 3 स्टार स्प्लिट एसी 19 फीसदी छूट के साथ 28750 रु पर मिलेगा, जबकि इसका MRP 35350 रु है। कॉम्फी 1.5 टन 3 स्टार नॉन-इन्वर्टर स्प्लिट एसी पर 22 फीसदी छूट मिल रहा है। इसका MRP है 49990 रु है, मगर आप इसे 39000 रु में खरीद सकते हैं।
