New Car by Mutual Fund SIP : आज के समय में कार एक लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन गई है। स्टेटस के लिए और फैमिली की सुविधा के लिए कार बेहद जरूरी है। पर अकसर लोग कार खरीदने के लिए लोन लेते हैं। फिर लोन पर भारी ब्याज देते हैं। हालांकि एक ऐसा तरीका भी है, जिससे आप बिना लोन लिए ही 5 साल में कार के मालिक बन सकते हैं। आगे जानिए क्या है ये तरीका।
म्यूचुअल फंड में निवेश से खरीदें कार
म्यूचुअल फंड में करें निवेश
बिना लोन के कार खरीदने के लिए आपको म्यूचुअल फंड की मदद लेनी होगी, जो कि निवेश का एक काफी बेहतर तरीका है। आपको म्यूचुअल फंड में हर माह थोड़ा-थोड़ा पैसा लगाना होगा। ये निवेश आपको लगातार करना होगा। आप एसआईपी रूट के जरिए आराम से म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यदि आप केवल 5 साल तक एक म्यूचुअल फंड स्कीम में लगातार निवेश करें तो 10 लाख रु कार बिना लोन लिए खरीद पाएंगे।
हर महीने कितना करना होगा निवेश
5 साल में 10 लाख रु की कार खरीदने के लिए कितना निवेश हर महीने करना होगा, ये जानने के लिए कैलकुलेटर की मदद ली जा सकती है। कैलकुलेटर के अनुसार यदि आप हर महीने 12000 रु की एसआईपी करते हैं तो 5 साल में आपका कुल निवेश 7.20 लाख रु होगा। 12 फीसदी सालाना के अनुमानित रिटर्न के हिसाब से 5 साल में आपकी कुल रिटर्न राशि 2.69 लाख रु बनेगी। यानी 5 साल बाद आपके पास 9.89 लाख रु का फंड तैयार हो जाएगा और आप आराम से 10 लाख रु की कार के मालिक बन जाएंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
यदि आप 5 साल में 10 लाख रु का फंड तैयार करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। पहली बात कि समय-समय अपने पोर्टफोलियो को चेक करते रहें ताकि ये पता लग सके कि आप जिस टार्गेट के साथ निवेश कर रहे हैं, आपकी स्कीम उसी हिसाब से आपको रिटर्न दे रही है या नहीं। दूसरी बात कि म्यूचुअल फंड स्कीम चुनने से पहले रिसर्च करें।
डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
