Business Bulletin:भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि कुछ प्राइवेट बैंकों में संदिग्ध कॉरपोरेट गवर्नेंस प्रेक्टिस सामने आई हैं। ब्रिटिश मल्टीनेशनल एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी रोल्स रॉयस PLC और उसके अधिकारियों के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने सोमवार (29 मई) को केस दर्ज किया है। HDFC बैंक ने ग्राहकों के लिए एक नया स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ऑफर लाया है। सब्सिडी लेने के नाम पर कई इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन कंपनियों ने बड़ा हेर-फेर किया है। आलम यह है कि सड़क पर चलने वाला हर दूसरा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन इस हेरा-फेरी के जरिए बिका है। रिलायंस के बाद नायरा ने पेट्रोल-डीजल के बाद दाम घटा दिए हैं। ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज
आज की टॉप बिजनेस न्यूज
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा है कि कुछ बैंकों में संदिग्ध कॉरपोरेट गवर्नेंस प्रेक्टिस सामने आई हैं। इनमें लोन की एवरग्रीनिंग से लेकर सीईओ (CEO) के डोमिनेंस तक शामिल हैं। लोन की एवरग्रीनिंग का मतलब है कि लोन लेने वाला कितनी भी बार लोन चुका सकता है या लोन वापस ले सकता है। इस तरह की कई गवर्नेंस गड़बड़ियों पर रेगुलेटर की नजर गई है।
ब्रिटिश मल्टीनेशनल एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी रोल्स रॉयस PLC और उसके अधिकारियों के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने सोमवार (29 मई) को केस दर्ज किया है। 24 हॉक और 115 एडवांस्ड जेट ट्रेनर एयरक्राफ्ट की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगे है। रोल्स रॉयस इंडिया के डायरेक्टर टिम जोन्स, आर्म्स डीलर सुधीर चौधरी, भानु चौधरी और ब्रिटिश एयरोस्पेस सिस्टम्स (BAE सिस्टम्स) भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं।
HDFC बैंक ने ग्राहकों के लिए एक नया स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ऑफर लाया है। HDFC बैंक की वेबसाइट के मुताबिक इस स्पेशल FD पर ग्राहकों को 35 महीनों की FD पर 7.20% की दर से ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 55 महीनों की FD पर 7.25% की दर से ब्याज मिलेगा। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% तक एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। ये दरें 29 मई 2023 से लागू हो गई हैं। HDFC बैंक का ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
आज-कल अमेरिका में दो चीजों चर्चा काफी जोरों पर है। पहली कि अमेरिका अपने इतिहास में पहली बार डिफॉल्ट (US Debt Default) होने के कगार पर है। वहीं दूसरी चर्चा ये है कि इस डिफॉल्ट से बचने के एक तरीका हो सकता है 'एक खास सिक्का'। ये सिक्का होगा 1 ट्रिलियन डॉलर (1 Trillion Dollar Coin) या 1 लाख करोड़ डॉलर का। भारतीय मुद्रा में ये अमाउंट 8,27,45,50,00,00,000 रु होती है।
सब्सिडी लेने के नाम पर कई इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन कंपनियों ने बड़ा हेर-फेर किया है। आलम यह है कि सड़क पर चलने वाला हर दूसरा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन इस हेरा-फेरी के जरिए बिका है। और अब इसका खामियाजा ग्राहकों को उठाना पड़ेगा। क्योंकि सरकार ने कंपनियों द्वारा गलत तरीके से ली गई सब्सिडी की राशि में कटौती कर दी है। जिसका असर यह है कि एक जून से कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन 25-40 हजार रुपये तक महंगे हो जाएंगे।
देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेल सेलर नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Company) या ओएमसी (OMC) के मुकाबले एक रुपये कम कीमत पर पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) बेचना शुरू किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) या आरआईएल (RIL) और ब्रिटेन की इसकी साझेदार बीपी पीएलसी (BP PLC) पहले से ही पीएसयू कंपनियों यानी सरकारी कंपनियों के मुकाबले कम कीमत पर फ्यूल (Fuel) बेच रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
