Business Bulletin: LPG सिलेंडर हुए सस्ता तो टाटा की कारें हुई महंगी,जानें आज की टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2023, 03:11 PM IST

Business Bulletin: मई महीने की शुरूआत अच्छी खबर के साथ हुई है। भारतीय इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। और वह पिछले चार महीने के टॉप पर पहुंच गया है।

Business Bulletin:टाटा मोटर्स ने 1 मई 2023 से अपने सभी पैसेंजर वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। ग्राहकों को अब नई टाटा कार की खरीद 0.6 प्रतिशत तक महंगी पड़ने वाली है। कॉरपोरेट जगत में टॉप पेड सीईओ और उनकी कर्मचारियों के सैलरी बढ़ोतरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में टॉप-पेड सीईओ की सौलरी में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि इस दौरान श्रमिकों की सैलरी में 3.19 की गिरावट आई है। मई महीने की शुरूआत अच्छी खबर के साथ हुई है। भारतीय इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। और वह पिछले चार महीने के टॉप पर पहुंच गया है। एक मई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपये की कटौती की गई है। आज की टॉप बिजनेस न्यूज

टाटा मोटर्स ने आज यानी 1 मई 2023 से अपने सभी पैसेंजर वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। ग्राहकों को अब नई टाटा कार की खरीद 0.6 प्रतिशत तक महंगी पड़ने वाली है जो वेरिएंट और मॉडल पर निर्भर करता है। टाटा ने लागत मूल्य में इजाफे का हवाला देकर अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमत बढ़ाई है। बता दें कि अप्रैल 2023 से नए ईंधन नियम लागू कर दिए गए हैं जिसके चलते कंपनी को अपने सभी वाहन इसके हिसाब से अपग्रेड करने पड़े हैं। यह भी कीमत बढ़ने की एक मुख्य वजह है।

End of Feed