ऑटो न्यूज़

आज से महंगी हुईं TATA की कारें, यहां जानें कितनी बढ़ी गाड़ियों की कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 1, 2023, 01:23 PM IST

Tata Motors ने 1 मई 2023 से अपने सभी पैसेंजर वाहनों की कीमत में 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है जो वेरिएंट और मॉडल पर निर्भर है। कंपनी ने इसी दूसरी बार कीमत बढ़ाई है, इससे पहले फरवरी में भी टाटा कारें महंगी हुई थीं।

Image

ग्राहकों को अब नई टाटा कार की खरीद 0.6 प्रतिशत तक महंगी पड़ने वाली है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 मई से टाटा कारें हुईं महंगी
  • 0.6 प्रतिशत तक बढ़ाई कीमत
  • इसी साल टाटा का दूसरा इजाफा

Tata Motors Passenger Vehicle Price Hike: टाटा मोटर्स ने आज यानी 1 मई 2023 से अपने सभी पैसेंजर वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। ग्राहकों को अब नई टाटा कार की खरीद 0.6 प्रतिशत तक महंगी पड़ने वाली है जो वेरिएंट और मॉडल पर निर्भर करता है। टाटा ने लागत मूल्य में इजाफे का हवाला देकर अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमत बढ़ाई है। बता दें कि अप्रैल 2023 से नए ईंधन नियम लागू कर दिए गए हैं जिसके चलते कंपनी को अपने सभी वाहन इसके हिसाब से अपग्रेड करने पड़े हैं। यह भी कीमत बढ़ने की एक मुख्य वजह है।

अपने बयान में क्या बोली टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कंपनी लागत मूल्य में इजाफा होने और रेगुलेटरी में बदलाव की वजह से बढ़ी कीमत का बड़ा हिस्सा वहन कर रही है। लेकिन इस बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा ग्राहकों के पाले में डालना जरूरी हो गया है। ये भी बता दें कि इसी कैलेंडर ईयर में ये दूसरी बार है जब टाटा ने पैसेंजर वाहनों के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले कंपनी फरवरी 2023 में भी अपनी ईंधन से चलने वाली कारों की कीमत में 1.2 फीसदी इजाफा कर चुकी है।

मई में महंगी हुईं ये टाटा कारें

टाटा मोटर्स ने हाल में अपने कमर्शियल वाहनों की कीमत में भी 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कारों की बात करें तो टिआगो, टिगोर, पंच, हैरियर, नैक्सॉन और सफारी की कीमत 1 मई से बढ़ा दी गई है। अब टाटा कारों की एक्सशोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक जाती है। सिर्फ टाटा मोटर्स ही नहीं, अन्य कई कार निर्माताओं ने भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं जिनमें मारुति सुजुकी, ह्यून्दे और होंडा जैसी कार कंपनियां शामिल हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article