Business Bulletin:मोदी सरकार जल्द ही आर्थिक अपराधियों का यूनीक आईडी सिस्टम लांच करने जा रही है। इसके तहत आर्थिक अपराध करने वाली व्यक्ति और कंपनियों का एक यूनीक आईडी होगा। टाटा ग्रुप एक और सरकारी कंपनी खरीद सकता है। नई कंपनी को खरीदने से इसकी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को फायदा होगा। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक्टिवा और एक्टिवा 125 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज
आज की बिजनेस न्यूज
मोदी सरकार जल्द ही आर्थिक अपराधियों का यूनीक आई डी सिस्टम लांच करने जा रही है। इसके तहत आर्थिक अपराध करने वाली व्यक्ति और कंपनियों का एक यूनीक आईडी होगा। इसके जरिए सरकार उनकी ट्रैकिंग आसान कर सकेगी। इसके तहत व्यक्ति की आर्थिक अपराध यूनीक आईडी आधार से लिंक होगी। जबकि कंपनियों की आर्थिक अपराध यूनीक आईडी PAN Card से लिंक होगी। सरकार ने करीब 2.5 लाख आर्थिक अपराधियों की लिस्ट तैयार की है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी गिरावट आई है।
टाटा ग्रुप (Tata Group) एक और सरकारी कंपनी खरीद सकता है। नई कंपनी को खरीदने से इसकी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया (Air India) को फायदा होगा। जिस कंपनी पर अब टाटा ग्रुप की नजर है वो एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) है। फिलहाल एआईईएसएल (AIESL) एक सरकारी कंपनी है, पर सरकार जल्द ही इसे बेचेगी।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक्टिवा और एक्टिवा 125 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। भारतीय मार्केट में इस स्कूटर को खूब पसंद किया जाता है और मिडिल क्लास फैमिली की ये शान की सवारी है। कंपनी ने जहां एक्टिवा की कीमत 811 रुपये बढ़ा दी है, वहीं एक्टिवा 125 की कीमत में 1,177 रुपये का इजाफा किया गया है। कीमत में बदलाव के अलावा होंडा टू-व्हीलर्स ने एक्टिवा में कोई चेंज नहीं किया है।
खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी गिरावट आई है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (Department for Promotion of Industry and Internal Trade) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार होलसेल प्राइस इंडेक्स (Wholesale Price Index) या डब्लूपीआई (WPI) पर आधारित थोक महंगाई दर मार्च 2023 में 1.34 फीसदी से सालाना आधार पर घट कर अप्रैल 2023 में (-) 0.92% रह गई। ये इसके करीब 3 सालों का सबसे निचला स्तर है।
अशनीर ग्रोवर ने एक और धमाका किया है। भारत पे (Bharat Pe) द्वारा अशनीर ग्रोवर पर किए गए एफआईआर के बाद उन्होंने अलग ही अंदाज में रिएक्शन दिया है। ग्रोवर ने भारत पे के चेयरमैन रजनीश कुमार पर निशाना साधते हुए 81 करोड़ का नोट ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने आरबीआई की तर्ज पर नोट पर रजीश बैंड ऑफ इंडिया लिखा है। जाहिर है अशनीर ग्रोवर नोट के जरिए 81 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में, उन पर की गई एफआईआर पर निशाना साध रहे हैं। वह यही नहीं रुके हैं उन्होंने यह भी लिखा है कि वह अब 'दोगलापन' के बाद A game of corporate ‘Ranjish’ ! इसके जरिए उन्होंने खेल के नियम बताए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
