SIP से पैसा जोड़ें, SWP से हर महीने कमाएं! जानें म्यूचुअल फंड से नियमित कमाई का तरीका

SWP की योजना बनाते समय, निकासी की रकम को अपने कुल फंड (कॉर्पस) और लंबे समय के लक्ष्यों के हिसाब से तय करना चाहिए।

शेयर बाजार टूट रहा है लेकिन निवेशकों का भरोसा SIP पर कम नहीं हुआ है। SIP के जरिये हजारों करोड़ रुपये का निवेश म्यूचुअल फंड में हर महीने आ रहा हैं। हालांकि, सिप के प्रति रुझान बढ़ने के बावजूद आज के समय में बहुत कम लोग SWP का विकल्प चुन रहे हैं। SWP का मतलब सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान है। आप सिप से निवेश शुरू कर और SWP के जरिये रेगलुर इनकम का जुगार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि SIP और SWP में क्या अंतर है?

Sip Vs SWP

म्यूचुअल फंड निवेश

SIP और SWP में क्या अंतर है?

SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान और SWP यानी सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान, म्यूचुअल फंड में निवेश से जुड़ी दो अलग-अलग सुविधाएं हैं। SIP के जरिए निवेशक हर महीने या तय अंतराल पर एक निश्चित रकम म्यूचुअल फंड में निवेश करता है, ताकि भविष्य के लिए पैसा जमा कर सके। वहीं, SWP के जरिए निवेशक अपने म्यूचुअल फंड निवेश से हर महीने या तय अंतराल पर एक निश्चित रकम निकाल सकता है।

End of Feed