Budget 2024: वित्त मंत्री की भरी है जेब, 2.6 लाख करोड़ बांटी तो किसान-आम आदमी से लेकर सब होंगे खुश

Budget 2024: अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने आरबीआई से 80,000 करोड़ रुपये का लाभांश की उम्मीद जताई थी। जो उससे कहीं ज्यादा 2.1 लाख करोड़ रुपये मिला है। इसी तरह डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन भी उम्मीद से 9 फीसदी ज्यादा है।

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास इस बार बेहद शानदार मौका है। पिचले 7 साल में शायद यह पहला मौका है जब उनके पास 2.6 लाख करोड़ रुपये ऐसे हैं, जो वह खुले दिल से खर्च कर सकती हैं। असल में वित्त मंत्री के पास आरबीआई के लाभांश से मिले 2.1 लाख करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम है। इसी तरह डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन भी 20 फीसदी बढ़कर 5.75 लाख करोड़ पहुंच चुका है। ऐसे में वित्त मंत्री की उम्मादों से ज्यादा उनके पास पैसा आ गया है। जो करीब 2.6 लाख करोड़ रुपये है।

Budget 2024 Expectations

बजट दे सकता है बड़ा बूस्ट

कहां से आया पैसा

असल में अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने आरबीआई से 80,000 करोड़ रुपये का लाभांश की उम्मीद जताई थी। जो उससे कहीं ज्यादा 2.1 लाख करोड़ रुपये मिला है। इसी तरह डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन भी उम्मीद से 9 फीसदी ज्यादा है। ऐसे में 2.6 लाख करोड़ रुपये से वह मिडिल क्लास को इनकम टैक्स पर बड़ी राहते दे सकती है। इसी तरह पीएम किसान की राशि बढ़ाई जा सकती है। साथ ही लोगों की जेब में ज्यादा पैसा आए अहम कदम उठाए जा सकती हैं।

End of Feed