बजट 2026

Budget 2024: क्या होता है डायरेक्ट टैक्स और फिस्कल पॉलिसी, बजट से पहले जानें जरूरी शब्दों का मतलब

Budget 2024: अब से कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कई ऐलान किए जा सकते हैं। बजट से जुड़े कई ऐसे शब्द हैं, जिनकी जानकारी आम लोगों को नहीं होती।

Image

बजट से पहले जानें जरूरी शब्दों का मतलब

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 11 बजे बजट होगा पेश
  • कई टेक्निकल शब्दों का होता है बजट में यूज
  • आपके लिए जानना है जरूरी

Budget 2024: अब से कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कई ऐलान किए जा सकते हैं। बजट से जुड़े कई ऐसे शब्द हैं, जिनकी जानकारी आम लोगों को नहीं होती। यहां हम आपको बताएंगे बजट से जुड़े अहम शब्दों का मतलब।

ये भी पढ़ें -

वित्त वर्ष (Financial Year)

फाइनेंशियल ईयर यानी वित्त वर्ष वह साल होता है जिसमें वित्तीय मामलों का हिसाब-किताब होता है। भारत में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक का वित्त वर्ष होता है।

जीडीपी (GDP)

सकल घरेलू उत्पाद या ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट को शॉर्ट में जीडीपी (GDP) कहा जाता है। बता दें कि एक साल में देश में बनने वाले सभी सामानों और सर्विस की कुल वैल्यू जीडीपी होती है।

फिस्कल डेफिसिट (Fiscal Deficit)

राजकोषीय घाटा अंग्रेजी में फिस्कल डेफिसिट कहलाता है। सरकार की आमदनी और खर्चों का अंतर फिस्कल डेफिसिट होता है। इससे देश की आर्थिक स्थिति का पता लगता है। बजट में सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए फिस्कल डेफिसिट का अनुमान भी बताती है।

डायरेक्ट टैक्स (Direct Tax)

डायरेक्ट टैक्स सरकार को सीधे लोगों से मिलता है। इसमें इनकम टैक्स, वेल्थ टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स आदि शामिल हैं।

इनडायरेक्ट टैक्स (Indirect Tax)

ये सरकार को सीधे नहीं मिलते हैं। इनमें उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क, सेवा शुल्‍क आदि शामिल हैं।

फिस्कल पॉलिसी (Fiscal Policy)

ये भी सरकार की आय और खर्च से जुड़ी है। इसमें वे सारी चीजें शामिल होती हैं, जिससे सरकार की इनकम और खर्च का पता लगे।

कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capital Expenditure)

फिजिकल एसेट्स के लिए जो पैसा सरकार खर्च करती है, उसे कैपिटल एक्सपेंडिचर कहते हैं। ये खर्च इंफ्रास्ट्रक्चर (जैसे सड़क, एयरपोर्ट, स्कूल आदि) पर होता है।

रेवेन्यू डेफिसिट (Revenue Deficit)

अगर सरकार की इनकम अनुमान के मुकाबले कम रहे तो इसे रेवेन्यू डेफिसिट कहा जाता है। अगर ये स्थिति है तो सरकार के पास फंड की कमी हो जाती है। फिर सरकार को कर्ज लेना होता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article