Budget 2025: बिहार में वेस्टर्न कोसी कैनाल को मिलेगी वित्तीय मदद, निर्मला सीतारमण ने की घोषणा

बिहार में वेस्टर्न कोसी कैनाल को केंद्र सरकार की तरफ से मदद मिलेगी। बता दें कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। ऐसे में वित्त मंत्री का बिहार पर फोकस देखने को मिला। बजट में बिहार के लिए कई योजनाओं की घोषणा हुई, जिसमें वेस्टर्न कोसी कैनाल की वित्तीय मदद भी शामिल है।

वेस्टर्न कोसी कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में भी बात की। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न कोसी कैनाल को वित्तीय मदद दी जाएगी। वेस्टर्न कोसी कैनाल प्रोजेक्ट करीब 6 दशक पुराना है और अभी तक इसका काम पूरा नहीं हो पाया है।

Kosi Canal

कोसी कैनाल को मिलेगी केंद्रीय मदद

अगर वेस्टर्न कोसी कैनाल यानी पश्चीमी कोसी नहर की सभी योजनाएं पूरी हो जाती हैं तो इससे मिथिला क्षेत्र ढाई लाख से ज्यादा हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का पानी मिलने लगेगा। जिन इलाकों में सिंचाई क्षमता खत्म हो गई है, उन्हें भी री-स्टोर कर लिया जाएगा।

End of Feed