Budget 2024: 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) अपना छठा बजट पेश करेंगी। इस साल आम चुनाव होने हैं। इसलिए इस बार अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। चुनावों के बाद जब नई सरकार चुनकर आएगी तो फुल बजट पेश होगा। आगामी बजट में सरकार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कई योजनाएं पेश कर सकती है। इस बजट से देश के सभी वर्गों को काफी उम्मीदें हैं। महिलाओं के लिए भी कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी योजनाओं का ऐलान हो सकता है।
बजट 2024 से उम्मीदें
ये भी पढ़ें -
ये हो सकते हैं बड़े ऐलान
सबसे पहले तो महिलाओं के लिए बजट एलोकेशन में बढ़ोतरी हो सकती है। महिलाओं के लिए एलोकेशन में पिछले 10 सालों में 30% की बढ़ोतरी की गई है। वहीं इस बजट में महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर (डीबीटी) जैसी योजना प्रस्तावित की जा सकती है।
विशेष कौशल विकास योजना
आगामी अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए एक खास योजना का ऐलान हो सकता है। ये है विशेष कौशल विकास की योजना संभव। वहीं जो महिला किसान हैं, उनके लिए सम्मान निधि को 12,000 रु तक बढ़ाई जा सकती है।
मनरेगा के तहत स्पेशल स्कीम
मनरेगा में महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण का ऐलान किया जा सकता है। वहीं उन्हें अधिक मानदेय दिए जाने की भी घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा महिलाओं को ब्याज रहित लोन योजना भी पेश की जा सकती है।
31 जनवरी को आएगा इकोनॉमिक सर्वे
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। ये सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन इकोनॉमिक सर्वे (Economic survey) पेश किया जाएगा। ये एक तरह का लेखा-जोखा होता है। इसमें पिछले एक साल के बही-खाते के लिहाज से आगामी वित्त वर्ष का बजट तैयार होता है।
