Budget 2024: बजट सरकार के आय-व्यय का साल भर का लेखा जोखा है। यह आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार के प्रस्तावित व्यय और राजस्व का डिटेल देता है, जो 1 अप्रैल से शुरू होता है और उसके अगले साल 31 मार्च को समाप्त होता है। बजट एक व्यापक दस्तावेज है जो अगले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की आर्थिक और राजकोषीय नीतियों की रूपरेखा तैयार करता है। बजट संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाता है। इस साल का बजट भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगे। आइए जानते हैं आखिर यह तैयार कैसे होता है।
Budget 2024: जानिए कैसे तैयार होता है बजट
Budget 2024: कैसे तैयार किया है बजट?
- बजट प्रक्रिया संसद में पेश होने से 6 महीने पहले शुरू होती है, जिस पर पिछले वर्ष अगस्त-सितंबर में विचार-विमर्श शुरू होता है।
- मंत्रालयों को अनुमान तैयार करने के लिए एक सर्कुलर प्राप्त होता है, जिसके बाद नीति आयोग के साथ व्यापक परामर्श किया जाता है और अप्रूव्ड डेटा वित्त मंत्रालय को भेजा जाता है।
- वित्त मंत्रालय विभागों को राजस्व आवंटित करता है। विवाद समाधान के लिए प्रधानमंत्री या केंद्रीय कैबिनेट के पास जाते हैं।
- वित्तमंत्री बजट-पूर्व बैठकों में भाग लेते हैं। हितधारकों के साथ प्रस्तावों और मांगों पर चर्चा करते हैं। प्रधानमंत्री के साथ विमर्श कर अंतिम रूप देते हैं।
- संसद में बजट पेश करने से पहले एक 'हलवा समारोह' आयोजित किया जाता है। जिसमें लीक को रोकने के लिए मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए 'लॉक-इन' शुरू किया जाता है। जो वित्तीय डिटेल पेश होने तक चलता है। यानी कर्मचारी अपने घर नहीं जाते हैं।
- बजट दस्तावेज संसद के निचले सदन लोकसभा में 1 फरवरी को प्रस्तुत किया जाता है। जो 2017 से पहले की पिछली परंपरा से एक बदलाव है जब यह फरवरी के आखिरी दिन होता था।
- वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक के लिए बजट तैयार किया जाता है। जिसके लिए 1 अप्रैल से पहले बजट की संसद से मंजूरी की जरुरत होती है।
Budget 2024: बजट का महत्व क्या है?
भारतीय बजट पर बिजनेसमेन,निवेशकों और आम जनता की पैनी नजर होती है क्योंकि यह सरकार की आर्थिक नीतियों और प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी देता है। जो अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। लोग उसके अनुसार फाइनेंशियल निर्णयों को मैनेज करने और चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को तैयार करता है।
