Budget 2024 Expectations: नई पेंशन स्कीम NPS में सुधार की उम्मीद, बजट में ऐलान कर सकती हैं निर्मला सीतारमण

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 30, 2024, 02:42 PM IST

Pension Scheme: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट में एनपीएस में बदलाव की घोषणा कर सकती हैं और नई स्कीम पुरानी पेंशन योजना और नई पेंशन योजना का मिश्रण होगी।

Pension Scheme: भले ही आगामी बजट लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से लेखानुदान होगा। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि सरकार नई पेंशन योजना (NPS) में सुधारों की घोषणा कर सकती है। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2004 से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) की शुरुआत की थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट में एनपीएस में बदलाव की घोषणा कर सकती हैं और नई स्कीम पुरानी पेंशन योजना और नई पेंशन योजना का मिश्रण होगी। ईटी नाउ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इससे गारंटीकृत न्यूनतम पेंशन मिलेगी। जो आखिरी बेसिक सैलरी 50 प्रतिशत होगा।

Nirmala Sitharaman,  National Pension System, NPS, New Pension Scheme Reform

एनपीएस को लेकर बजट में बड़ा ऐलान कर सकती हैं निर्मला सीतारमण

नई पेंशन योजना में सुधार से नहीं पड़ेगा सरकारी खजाने पर बोझ

पुरानी पेंशन स्कीम की वापसी की मांग की जा रही है और इस संबंध में मार्च 2023 में केंद्र सरकार ने पेंशन सुधार के लिए एक समिति का गठन किया था जिसने एक हाइब्रिड पेंशन योजना की सिफारिश की है जो न्यूनतम पेंशन की गारंटी देगी। नई पेंशन योजना में सुधार के नए प्रस्ताव से सरकारी खजाने पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा और अगर कोई कमी होगी तो ही सरकार उसका ध्यान रखेगी। टॉप अप राशि वार्षिकी निधि से दी जा सकती है। सूत्रों ने ईटी नाउ को बताया कि गारंटीड पेंशन में दो भाग होंगे। एक एन्युटी कॉम्पोनेंट और दूसरा टॉप अप होगा। गौर हो कि आंध्र प्रदेश ने हाइब्रिड पेंशन योजना लागू की है।

End of Feed