Budget 2024 Expectations: 1.5 लाख भी होगी सैलरी तो नहीं देना होगा ज्यादा टैक्स, वित मंत्री करेंगी टैक्स का मैजिक !
Budget 2024 Expectations (बजट 2024-25 से उम्मीद) Live: बजट से टैक्सपेयर्स को बड़ी उम्मीद हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार सेक्शन 80सी के तहत मिलने वाली टैक्स छूट बढ़ाई जा सकती है। 80सी के तहत मिलने वाली टैक्स छूट लिमिट अभी 1.5 लाख रु प्रति वर्ष है। मगर इसे बढ़ाए जाने की संभावना है। ये एक ऐसी डिमांड है, जो काफी समय से की जा रही है।
Budget 2024 Expectations: 1.5 लाख भी होगी सैलरी तो नहीं देना होगा ज्यादा टैक्स, वित मंत्री करेंगी टैक्स का मैजिक !
Budget 2024:1.5 लाख भी होगी सैलरी तो नहीं देना होगा ज्यादा टैक्स
मिडिल क्लास की बजट से उम्मीदें
80D डिडक्शन को कोविड के बाद बीमा प्रीमियम की बढ़ती लागत को देखते हुए इसे सामान्य टैक्सपेयर्स के लिए 50,000 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 100,000 रुपये तक बढ़ाया जाना चाहिए।
होम लोन ब्याज और प्रिंसिपल अमाउंट पेमेंट अलग-अलग सेक्शन में रखे जाने चाहिए, जो 5 लाख रुपये तक हो सकते हैं।
87A के तहत छूट 2019 में किए गए अंतिम अपडेट की तुलना में 6.3 लाख रुपये तक की इनकम तक बढ़ाई जानी चाहिए।
