Budget 2024 Expectations: किसानों को सालाना ₹8 हजार, तो सेविंग पर टैक्स छूट दे सकती है सरकार, जानें क्या हैं बजट से उम्मीदें
Budget 2024 Expectations ( बजट 2024-25 से उम्मीद) Updates: ऐसे में सभी वर्ग और सेक्टर की बजट से बहुत उम्मीदें हैं। जहां किसान अपने सम्मान निधि में बढ़त की उम्मीद लगाए है वहीं टैक्सपेयर इनकम छूट की उम्मीद लगा हैं। बीमा क्षेत्र ऐसी घोषणाओं की उम्मीद कर रहा है जो देश में बीमा की पहुँच और विकास को बढ़ावा दे सकें। इसके अलावा सरकार से आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की घोषणा करने की उम्मीद कर रहे हैं। कुछ ऐसे ही बातों पर फोकस करते हुए हम यहां आपको विस्तार से बता रहे हैं।
Budget 2024 Expectations: किसानों को सालाना ₹8 हजार, तो सेविंग पर टैक्स छूट दे सकती है सरकार, जानें क्या हैं बजट से उम्मीदें
Budget 2024 Expectations Live Updates: बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स पर हो सकता है बड़ा ऐलान
Budget 2024 Expectations Live Updates: बजट में मिडिल क्लास को मिल सकते हैं 6 गिफ्ट
Budget 2024 Expectations Live Updates: बजट में NPS, आयुष्मान भारत पर हो सकती हैं कुछ घोषणाएं, आयकर में राहत की उम्मीद कम
Budget 2024 Expectations Live Updates: बजट से ये बड़ी उम्मीदें
कृषि क्षेत्र के जानकारों ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करने के लिए बनी समिति को भंग करने, भारत के लिए एक नई कृषि नीति लागू करने और केंद्र-प्रायोजित योजनाओं में मानव संसाधन विकास के लिए वित्तपोषण अनुपात को 60:40 से बदलकर 90:10 करने का भी सुझाव दिया।
Budget 2024 Expectations Live Updates: MSP कमेटी भंग करें, उर्वरक सब्सिडी में हो बदलाव, किसान संगठनों की बजट से उम्मीदें
Budget 2024 Expectations Live Updates: 200 से अधिक नॉन AC हाई स्पीड ट्रेनें चलाने की तैयारी
Budget 2024 Expectations Live Updates: किसानों को मिल सकते हैं 6000 के बदले 8000 रुपए
लोगों ने बताया कि 500 अरब रुपए के उपायों में से करीब आधा हिस्सा टैक्स कटौती से आएगा, जबकि बाकी अन्य कार्यक्रमों से आएगा। उन्होंने बताया कि छोटे किसानों को सालाना कैश भुगतान को मौजूदा 6000 रुपए से बढ़ाकर 8000 रुपए करने के लिए बातचीत चल रही है। इसके अलावा न्यूनतम नौकरी गारंटी (Minimum Job Guarantee) कार्यक्रम के तहत सालाना भुगतान बढ़ाने और महिला किसानों के लिए वित्तीय सहायता का विस्तार करने पर भी चर्चा चल रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस सप्ताह अर्थशास्त्रियों, ट्रेड यूनियनों और उद्योग मंडलों समेत हितधारकों के साथ बजट-पूर्व परामर्श कर रही हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि नई मोदी सरकार का बजट 22 जुलाई को पेश किया जा सकता है।
