Budget Stock; Stocks To Buy : बजट से पहले स्टॉक मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 81 हजार का लेवल पार कर चुका है। यदि आप बजट से पहले मुनाफा कमाने के लिए ऐसे स्टॉक की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको यहां कुछ ऐसे ही शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें बीते कुछ दिनों में उछाल देखने को मिला है।
मार्केट एक्सपर्ट और Ventura Securities के विनीत बोलिंजकर ने ET Now Swadesh के साथ अपनी राय शेयर की है। निवेश को लेकर टारगेट प्राइस भी बताया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इन सभी स्टॉक्स में निवेश की अवधि क्या रहेगी। तो चलिए जानते हैं...
मार्केट एक्सपर्ट ने अलग-अलग सेक्टर के स्टॉक में दी निवेश की सलाह
दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट विनीत बोलिंजकर ने अलग-अलग सेक्टर के शेयरों में निवेश की सलाह दी है और सबसे बड़ी बात कि इन सभी शेयरों की कीमत 500 रुपये से कम है। विनीत बोलिंजकर ने HUDCO, ONGC, GSFC, Hindustan Oil Exploration और Waterbase के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। उन्होंने इन सभी शेयरों में अगले एक साल के लिए खरीददारी की राय दी है।
यहां देखें वीडियो
HUDCO, ONGC Share Price Target
मार्केट एक्सपर्ट ने चर्चा के दौरान कहा कि आने वाले समय में फर्टिलाइज़र स्टॉक बहुत बढ़िया परफॉर्म करेंगे और सरकार की इसपर खास नज़र रहने वाली है। विनीत बोलिंजकर ने HUDCO के लिए 444 रुपये, ONGC के लिए 475 रुपये, GSFC के लिए 325 रुपये, Hindustan Oil Exploration के लिए 350 रुपये और Waterbase के लिए 120 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। GSFC को लेकर बोलिंजकर ने कहा कि यह बहुत सस्ता है और डाउनसाइड में रिस्क बहुत कम है। इसमें रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो काफी अच्छा है। इसके अलावा उन्होंने ONGC को लेकर कहा कि इसमें काफी ग्रोथ की संभावना है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
