Budget 2026: क्या इस बार बजट में डिफेंस सेक्टर को मिलेगा 'आत्मनिर्भरता का बूस्ट', ये बड़े ऐलान संभव

Budget 2026: क्या इस बार डिफेंस सेक्टर को और ज्यादा पैसा मिलेगा? पिछले बजट (2025) में सरकार ने रक्षा के लिए ₹6.81 लाख करोड़ आवंटित किए थे, जो पहले के मुकाबले 9.5% ज्यादा था। अब 2026 के बजट में सेनाओं की नई जरूरतों को देखते हुए आवंटन बढ़ने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Budget 2026: भारत को एक वैश्विक महाशक्ति (Global Superpower) बनाने की दिशा में रक्षा क्षेत्र यानी डिफेंस सेक्टर सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2026 से पहले बाजार और रक्षा विशेषज्ञों के बीच जबरदस्त हलचल है। पिछले साल यानी 2025 के बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन 9.5% बढ़ाकर ₹6.81 लाख करोड़ किया गया था। इस बार भी उम्मीद है कि 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' को ध्यान में रखते हुए सरकार रक्षा बजट की तिजोरी को और बड़ा कर सकती है।

Defence Budget

बजट आवंटन में कितनी होगी बढ़ोतरी?

रक्षा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि इस बार बजट में 7% से 12% की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों, जैसे पूर्व रक्षा सचिव गिरधर अरमाने का मानना है कि मौजूदा वैश्विक तनाव और पुराने ऑर्डर्स के पेमेंट को देखते हुए यह बढ़ोतरी 20-25% तक भी जा सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले पांच वर्षों में रक्षा खर्च सालाना करीब 9.2% की दर से बढ़ा है, जो दिखाता है कि सरकार सेनाओं के आधुनिकीकरण को लेकर कितनी गंभीर है।

End of Feed