Budget 2026: बजट बनाने के लिए सरकार किस-किस से लेती है राय?

भारत का केंद्रीय बजट तैयार करने की प्रक्रिया अत्यंत जटिल और गोपनीय होती है, जिसमें महीनों की मेहनत, डेटा विश्लेषण और विशेषज्ञों की राय शामिल होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं बजट बनाने के लिए सरकार किसकी किसकी राय लेती है? अगर नहीं तो आइए बताते हैं किन लोगों के सुझाव पर देश का बजट तैयार होता है?

नए साल की शुरुआत हो गई है और हर बार नए साल की शुरुआत के एक महीने बाद यानि एक फरवरी को वित्त मंत्री देश का बजट पेश करती हैं। हर साल वित्त मंत्रालय भारत में Budget तैयार करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकार बजट बनाने से पहले किन लोगों और संस्थानों से राय लेती है? बजट केवल आर्थिक आंकड़ों का संग्रह नहीं है; यह कई विशेषज्ञों, उद्योग संघों, राज्य सरकारों और जनता के सुझावों का मिश्रण होता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बजट सभी हितधारकों के दृष्टिकोण को शामिल करे और देश की अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों को पूरा करे। ऐसे में आइए आपको बताते हैं सरकार बजट बनाने से पहले किस किस से राय लेती है?

Budget 2026

इनलोगों से ली जाती है राय

सबसे पहला स्त्रोत होता है वित्त मंत्रालय का अपना विशेषज्ञ पैनल। इसमें अर्थशास्त्री, वित्तीय विश्लेषक और बजट विशेषज्ञ शामिल होते हैं। ये विशेषज्ञ देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति, राजस्व और खर्च की प्राथमिकताओं का अध्ययन करते हैं और सरकार को सटीक सुझाव देते हैं। उनका काम सिर्फ आंकड़े तैयार करना नहीं है, बल्कि यह देखना भी है कि कौन-सी योजनाएं अधिक प्रभावी होंगी और कौन-सी प्राथमिकताएँ आर्थिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगी। इनके सुझावों पर ही बजट के विभिन्न सेक्शन, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना, तैयार किए जाते हैं।

End of Feed