रविवार को खुलेगा शेयर बाजार, 9 से 5 बजे तक होगी ट्रेडिंग, NSE ने जारी किया सर्कुलर

Union Budget 2026 से पहले निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सर्कुलर जारी कर बताया है कि 1 फरवरी 2026, यानी रविवार को भी शेयर बाजार में लाइव ट्रेडिंग कराई जाएगी। एक्सचेंज के मुताबिक इस दिन ट्रेडिंग का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा, ताकि बजट घोषणाओं पर बाजार की तुरंत प्रतिक्रिया और रियल-टाइम प्राइस डिस्कवरी संभव हो सके।

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर शेयर बाजार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सर्कुलर जारी कर बताया है कि 1 फरवरी 2026, यानी रविवार को भी लाइव ट्रेडिंग सेशन कराया जाएगा। आमतौर पर रविवार को बाजार बंद रहता है, लेकिन बजट पेश होने के दिन ट्रेडिंग का फैसला निवेशकों और बाजार सहभागियों के लिए एक ऐतिहासिक घटना माना जा रहा है।

NSE Sunday Open

बजट के लिए खुलेगा बाजार (इमेज क्रेडिट, NSE)

NSE के मुताबिक यह लाइव ट्रेडिंग सेशन स्टैंडर्ड मार्केट टाइमिंग के अनुसार होगा। यानी निवेशक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग कर सकेंगे। बजट देश की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़े इवेंट्स में से एक होता है, जिसमें टैक्स, सरकारी खर्च, कैपेक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग, रेलवे, डिफेंस, रिन्यूएबल एनर्जी और खपत से जुड़े सेक्टर्स पर बड़े ऐलान संभव होते हैं। ऐसे में बाजार को बजट घोषणाओं पर तुरंत रिएक्ट करने और उसी दिन रियल-टाइम प्राइस डिस्कवरी का मौका मिलेगा।

End of Feed