Budget 2026 Share Market Live: बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 2500, निफ्टी 500 अंक फिसला

Budget 2026 Stocks Market Live : बजट के दिन बाजार में भारी गिरावट हुई है। जुड़ी घोषणाएं निवेशकों को रास नहीं आ रही हैं। खासतौर पर सरकार ने ऑप्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया है, जिसके चलते सेंसेक्स में करीब 2500 अंक की गिरावट आई है।

Budget 2026 Share Market Live: बजट के दिन भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुर्ह है। इसके बाद जब बजट भाषण शुरू हुआ तो निवेशकों ने जोश दिखाया लेकिन, 12 बजे के करीब बाजार का जोश ठंडा पड़ता दिखाऔर सेंसेंक्स निफ्टी दोनों ही लाल निशान में आ गए। खासतौर पर जैसे ही वित्त मंत्री ने ऑप्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया, सेंसेक्स जहां करीब 2500 अंक फिसलकर 79,899.42 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी 24,571.75 तक फिसल गया है

Budget 2026 Share Market Live: बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 2500, निफ्टी 500 अंक फिसला

मेटल सेक्टर में तबाही

सबसे ज्यादा कमजोरी Nifty Metal इंडेक्स में दिख रही है, जो करीब 4.3% टूटकर टॉप लूजर बना हुआ है। इसके अलावा IT, FMCG, PSU Bank, Realty, Media और Financial Services सेक्टरों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे बाजार की चाल सुस्त बनी हुई है। हालांकि पूरी तस्वीर कमजोर नहीं है। Pharma, Healthcare, Construction और Private Bank जैसे कुछ सेक्टर हरे निशान में टिके हुए हैं, जो बाजार को नीचे जाने से कुछ हद तक सहारा दे रहे हैं।

कुल मिलाकर संकेत यह है कि बाजार में फिलहाल सेक्टर-रोटेशन और सीमित बिकवाली चल रही है, जबकि चुनिंदा डिफेंसिव और बैंकिंग शेयरों में सपोर्ट बना हुआ है।

End of Feed