Budget 2026 Highlights in Hindi (बजट हाइलाइट्स): इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का हुआ ऐलान, 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का होगा निर्माण

Budget 2026 Highlights, Budget, Defence, Agriculture, Education Budget key Points in Hindi (बजट हाइलाइट्स): वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2026 पेश कर रही हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका लगातार नौवां बजट भाषण है। भारत के वित्तीय इतिहास में यह पहली बार है जब बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया जा रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2026 पेश कर रही हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका लगातार नौवां बजट भाषण है। भारत के वित्तीय इतिहास में यह पहली बार है जब बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया जा रहा है। गुरुवार को पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2026 के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 (FY26) में भारत की अर्थव्यवस्था के 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। वहीं वित्त वर्ष 2027 (FY27) में आर्थिक वृद्धि 6.8 से 7.2 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना जताई गई है। इस वृद्धि का आधार नियामक सुधार, मजबूत व्यापक आर्थिक स्थिति और निजी क्षेत्र के निवेश को दोबारा प्रोत्साहित करने पर रखा गया है।

Budget 2026 Highlights in Hindi

Budget 2026 Highlights in Hindi

Budget 2026 Highlights

  • वित्त मंत्री ने बताया कि यह पहला बजट है जिसे कर्तव्य भवन में बनाया गया है। हम तीन कर्तव्यों से प्रेरित हैं।
  • हमारा पहला कर्तव्य उत्पादकता को बढ़ाना है। हमारा दूसरा कर्तव्य लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है।
  • हमारा तीसरा कर्तव्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ है। सुधार एक्सप्रेस अपने मार्ग पर चल पड़ा है। इनोवेशन पर सरकार का फोकस है।
  • पहला कर्तव्य- पहला कर्तव्य प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करके आर्थिक वृद्धि की रफ्तार को तेज करना और उसे लंबे समय तक बनाए रखना है, साथ ही वैश्विक उतार–चढ़ाव भरी परिस्थितियों के प्रति अर्थव्यवस्था को अधिक सक्षम और लचीला बनाना है।
  • दूसरा कर्तव्य- दूसरा उद्देश्य लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना, उनकी क्षमताओं का विकास करना और उन्हें भारत की समृद्धि की यात्रा में सशक्त भागीदार बनाना है।
  • तीसरा कर्तव्य- तीसरा कर्तव्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ को सुनिश्चित करना है। इसका मतलब है कि हर परिवार, हर समुदाय और हर क्षेत्र को संसाधनों, बुनियादी सुविधाओं और ऐसे अवसरों तक समान पहुंच मिले, जिससे वे देश के विकास में सार्थक रूप से भाग ले सकें।
  • एमएसएमई को आर्थिक रूप से मजबूत के लिए सरकार ने चार उपायों का ऐलान किया। इससे एमएसएमई को नकदी से लेकर मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Budget 2026 Highlights: भारत में बीमारी का स्वरूप बदल रहा है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत में बीमारियों का बोझ अब धीरे-धीरे गैर-संचारी रोगों की ओर बढ़ रहा है। उनके अनुसार, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां अब देश की स्वास्थ्य चुनौतियों में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं, जिस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

End of Feed