बजट 2026 से उम्मीदें: डिजिटल इकोनॉमी और छोटे शहरों में उद्योगों को बढ़ाने पर हो फोकस

Budget 2026: आम बजट 2026-27 आने में दो हफ्ते से कम समय बचा है, और विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट अपनी उम्मीदें और सुझाव दे रहे हैं। कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन के सीईओ संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बजट में सरकार का ध्यान खासकर एमएसएमई द्वारा टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने पर होना चाहिए, ताकि आर्थिक विकास और रोजगार बढ़ सके।

Budget 2026 : देश का आम बजट 2026-27 आने में दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। ऐसे में अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ सरकार से अपनी उम्मीदें और सुझाव साझा कर रहे हैं। उनका कहना है कि बजट में सही नीतियां आने से देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Budget 2026, Budget 2026 Expectations

बजट 2026-27: एमएसएमई और डिजिटल इकोनॉमी पर ध्यान देने की उम्मीद (तस्वीर-istock)

एमएसएमई में टेक्नोलॉजी अपनाने पर जोर

कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन के सीईओ संजीव कुमार गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बजट में सरकार का ध्यान खासतौर पर एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) के टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने पर होना चाहिए। उनका मानना है कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से एमएसएमई का प्रदर्शन और अधिक मजबूत हो सकता है।

End of Feed