बजट 2026 से मिडिल क्लास को क्या हैं उम्मीदें? नया टैक्स कानून कितना अहम

Budget 2026 Expectations: बजट 2026 पेश करने की तारीख धीरे-धीरे करीब आ रही है, टैक्स नीति को अब केवल राजस्व जुटाने तक सीमित नहीं रहकर स्थिरता, प्रशासनिक अनुशासन और संस्थागत विश्वसनीयता पर ध्यान देना चाहिए। हाल के वर्षों में मजबूत टैक्स कलेक्शन और डायरेक्ट टैक्स की बड़ी हिस्सेदारी के चलते अब सरकार के पास भविष्य की प्लानिंग, विवाद कम करने और प्रशासन की गुणवत्ता सुधारने का अवसर है। आइए जानते हैं इस बजट से क्या उम्मीदें हैं।

Budget 2026 Expectations : जैसे-जैसे यूनियन बजट 2026 करीब आ रहा है, टैक्स नीति को अब केवल राजस्व जुटाने तक सीमित न रखकर स्थिरता, प्रशासनिक अनुशासन और संस्थागत विश्वसनीयता पर केंद्रित करने की मांग तेज हो गई है। हाल के वर्षों में टैक्स कलेक्शन बढ़ा है और कुल टैक्स राजस्व में डायरेक्ट टैक्स की हिस्सेदारी 50% से अधिक हो चुकी है। ऐसे में सरकार के पास अब यह अवसर है कि वह टैक्सपेयर्स को राहत देने के साथ-साथ टैक्स सिस्टम को सरल और विवाद-मुक्त बनाए।

Budget 2026, Budget Expectations, Budget 2026 Expectations

बजट 2026: टैक्स स्लैब सुधार, 80C सीमा बढ़ोतरी और नई आयकर व्यवस्था (तस्वीर-istock)

बजट 2026 की पृष्ठभूमि

पिछले बजट में सरकार ने नई टैक्स व्यवस्था (New Regime) के तहत बड़ी राहत देते हुए बिना टैक्स वाली आय सीमा को 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया था। इसी कारण यह माना जा रहा है कि इस साल छोटे और मिडिल आय वर्ग के लिए कोई बड़ी नई राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि टैक्स सिस्टम को अधिक सरल और भरोसेमंद बनाने की उम्मीदें बनी हुई हैं।

End of Feed