बजट 2026 से उम्मीदें: इज ऑफ डूइंग पर हो फोकस, महिलाओं के लिए बढ़े अवसर

Budget 2026 Expectations: आम बजट 2026-27 आने में दो हफ्ते से भी कम समय बचा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बजट में व्यापार में आसानी बढ़ाने पर फोकस होना चाहिए, जिससे कारोबार आसान हो। साथ ही इस बजट में महिलाओं के लिए अवसर बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए।

Budget 2026 Expectations : आम बजट 2026-27 आने में अब केवल दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह बजट 1 फरवरी को संसद में पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। उन्होंने इससे पहले भी लगातार सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड बना लिया है। अगर वे वित्त वर्ष 2028 का बजट भी पेश करती हैं, तो दिवंगत मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड बराबरी कर लेंगी, जिन्होंने दो कार्यकालों में कुल 10 बजट पेश किए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बजट में व्यापार में आसानी बढ़ाने पर जोर देना बेहद जरूरी है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए टैक्स एक्सपर्ट मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि पिछले बजट में इनकम टैक्स में छूट बढ़ाकर 12 लाख रुपए कर दी गई थी, जिससे आम जनता को काफी राहत मिली। इसके अलावा, जीएसटी 2.0 के तहत टैक्स स्लैब को घटाकर सिर्फ दो कर दिया गया है।

Budget 2026 Expectations

बजट 2026 से उम्मीदें (तस्वीर-istock/pti)

व्यापार में आसानी पर जोर

विशेषज्ञों के अनुसार, व्यापारियों को अब भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या जीएसटी पोर्टल से जुड़ी है। उदाहरण के लिए, पोर्टल पर नोटिस आते हैं, लेकिन बहुत सारे व्यापारी उन्हें नियमित रूप से चेक नहीं कर पाते। इससे कभी-कभी उन्हें अनजाने में अधिक टैक्स जमा करना पड़ता है। मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने सुझाव दिया कि फिजिकल पत्राचार को दोबारा शुरू किया जाना चाहिए। इससे नोटिस सीधे व्यापारियों तक पहुंचेंगे और टैक्स भुगतान में होने वाली गलतियों को कम किया जा सकेगा। इसके अलावा, व्यापारी अगर समय पर जानकारी प्राप्त करेंगे, तो उनका कारोबार पहले से आसान होगा और देश में व्यापार बढ़ावा मिलेगा।

End of Feed