Budget 2026: सस्पेंस खत्म! बजट 2026 को लेकर आ गया पूरा शेड्यूल

Budget Session 2026 को लेकर पूरा कार्यक्रम सामने आ गया है। अधिकारियों के मुताबिक, संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही बजट से जुड़ी संसदीय कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

बजट सत्र 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार देश का बजट पेश करेंगी। खास बात यह है कि इस बार केंद्रीय बजट रविवार, 1 फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के मुताबिक, संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने बजट सत्र का संभावित कार्यक्रम तय कर लिया है। इस शेड्यूल के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। हर साल नए सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के पारंपरिक अभिभाषण से होती है।

Budget

क्या है शेड्यूल?

हालांकि, 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण लोकसभा और राज्यसभा की बैठक नहीं होगी। इसके बाद संसद की बैठक 30 जनवरी को होगी। इसी दिन देश की आर्थिक स्थिति पर आधारित आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की संभावना है। यह सर्वे बजट से पहले सरकार की आर्थिक तस्वीर सामने रखता है।

End of Feed