Budget 2026: सात दशक पुरानी परंपरा में बदलाव, बजट 2026 में पार्ट-B बनेगा सेंटर स्टेज

Budget 2026: बजट भाषण में देश की आर्थिक दिशा और प्रमुख फोकस क्षेत्रों को स्पष्ट किया जाएगा। इसमें यह भी बताया जाएगा कि भारत किस तरह अपनी घरेलू क्षमताओं का उपयोग अंतरराष्ट्रीय बाजारों में करेगा, साथ ही मौजूदा प्रतिस्पर्धी खूबियों और उभरते अवसरों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

आज यानी 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, लेकिन आज पेश होने वाला बजट 2026 पिछले साढ़े सात दशकों से चली आ रही परंपरा से अलग होगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस बार बजट भाषण की संरचना में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें पार्ट-B को विशेष महत्व दिया जाएगा।

Budget 2026: सात दशक पुरानी परंपरा में बदलाव, बजट 2026 में पार्ट-B बनेगा सेंटर स्टेज

फोटो- Timesnowhindi

अब तक क्या होता रहा है

अब तक बजट भाषण में पार्ट-A पर अधिक जोर रहता था। इसमें राजकोषीय घोषणाएं, आंकड़े और वित्तीय विवरण प्रमुख रूप से शामिल होते थे, जबकि पार्ट-B आमतौर पर संक्षिप्त नीतिगत बातों और समापन टिप्पणियों तक सीमित रहता था।

End of Feed