Budget 2024 Expectations: पीयूष गोयल की तरह निर्मला सीतारमण भी तोड़ेंगी परंपरा, बढ़ सकती है इनकम टैक्स छूट की सीमा?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 31, 2024, 02:26 PM IST

Budget 2024 Expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट में पीयूष गोयल की तरह परंपरा को तोड़कर मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान कर सकती हैं।

Budget 2024 Expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। हालांकि ऐसा माना जा रहा है इस बजट में कोई बड़ा ऐलान नहीं करेंगी। लेकिन इसके ठीक उलट 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीमार होने की वजह उनकी जगह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान कर दिए थे। उन्होंने परंपरा को तोड़ते हुए अंतरिम बजट में डायरेक्ट टैक्स के नियमों में कई बदलाव की घोषणा की थी। पीयूष गोयल ने मिडिल क्लास को आकर्षित करने के लिए 5 लाख रुपए तक की टैक्स-योग्य आय को इनकम टैक्स से छूट समेत कई ऐलान किए थे। क्या निर्मला सीतारमण भी इस अंतरिम बजट में मिडिल क्लास के लिए ऐलान कर सकती हैं? गौर हो कि चुनावी वर्ष होने की वजह अंतरिम बजट पेश किया जाता है, यह सिर्फ वोट ऑन अकाउंट (लेखानुदान) होता है। इसमें सिर्फ नई सरकार बनने तक सरकार अपना खर्च का बजट पेश करती है।

Interim Budget 2024, Budget Expectations, Nirmala Sitharaman

निर्मला सीतारमण मिडिल क्लास के लिए कर सकती हैं बड़ा ऐलान

टैक्स को लेकर अंतरिम बजट 2019 में क्या ऐलान किए थे पीयूष गोयल?

  • पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट 2019 में 6.5 लाख रुपए तक की आय पर इनकम टैक्स नहीं (5 लाख रुपए और सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपए की कटौती) लगाने का ऐलान किया था।
  • इतना ही नहीं तीन करोड़ मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को टैक्स में 23000 करोड़ रुपए से ज्यादा की राहत भी दी थी। स्टैंडर्ड डिडक्शन 40,000 रुपए बढ़ाकर 50,000 रुपए सालाना किया गया था।
  • साथ ही बैंक या पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस के लिए लिमिट 10000 से बढ़ाकर 40,000 रुपए कर दिया था।

End of Feed