Budget 2023: महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, महिला सम्मान बचत पत्र योजना होगी शुरू; ज्यादा मिलेगा ब्याज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 1, 2023, 12:54 PM IST

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 को पेश किया। इस बजट से महिलाओं को काफी उम्मीदें थीं। जिस पर मोदी सरकार खड़ी भी उतरती दिखी है। आइए जानते हैं महिलाओं को मोदी सरकार के इस बजट से क्या-क्या लाभ मिलने वाला है।

Budget 2023: केंद्र सरकार ने बजट 2023-24 में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।

budget 2023 women.

बजट में महिलाओं के लिए क्या मिला

वित्त मंत्री ने अपने भाषणा में कहा- "आजादी के अमृत महोत्सव के स्मरणस्वरूप मार्च 2005 तक दो वर्ष की अवधि के लिए एक एककालिक नई लघु बचत योजना, महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। यह महिलाओं या बालिकाओं के नाम पर आंशिक आहरण विकल्प के साथ 2 वर्षों की अवधि के लिए 7.5 प्रतिशत की नियत ब्याज दर पर 2 लाख तक की जमा सुविधा का प्रस्ताव देगा।"

End of Feed