Budget 2023: ये चीजें अब और ढीली कराएंगी आपकी जेब, जानें- क्या हुआ सस्ता और महंगा

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 1, 2023, 06:42 PM IST

Budget 2023 Highlights in Hindi, Kya Sasta Kya Mehenga: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी बजट 2023 स्पीच के दौरान यह भी ऐलान किया कि सात लाख रुपए तक सालाना कमाने वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा।

Budget 2023 Highlights in Hindi, Kya Sasta Kya Mehenga: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (एक फरवरी, 2023) को देश का बजट 2023 पेश किया। उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि क्या चीजें महंगी होंगी और किन चीजों के दाम घटेंगे। नई दिल्ली स्थित संसद भवन में अपने भाषण के दौरान वह बोलीं- सरकार ने मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए विभिन्न इनपुट्स के इम्पोर्ट पर कस्टम ड्यूटी घटाने का प्रस्ताव किया है। टेलीविजन के ओपन सेल के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 फीसदी किया गया है। किचन इलेक्ट्रिसिटी चिमनी पर कस्टम ड्यूटी साढ़े सात फीसदी से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है।

उन्होंने आगे बताया कि सोने की ईंट से बनाए जाने वाले सामान/आभूषण पर बुनियादी कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है। कंपाउंडेड रबड़ पर भी इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफा कर दिया गया है। यह 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दी गई है, जबकि सिगरेट पर 16 फीसदी टैक्स बढ़ा दिया गया है। आइए, जानते हैं कि अब किन चीजों के लिए आपको और जेब ढीली करनी होगी और क्या चीजें आपके बजट पर थोड़ी राहत भरी रहेंगी:

End of Feed