Budget 2023 Announcement for Women: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट 2023 -24 (Union Budget 2023-24) पेश किया, बजट में महिला बचत सम्मान पत्र की घोषणा की गई है यह महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट दो साल के लिए साल 2025 तक रहेगा। इस पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है
वित्त मंत्री की इस घोषणा को काफी सराहा जा रहा है, यह एक वन टाइम न्यू सेविंग स्कीम है। इस पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके जरिए महिलाएं एक अच्छी बचत कर सकती हैं।
वित्त मंत्री ने बजट 2023 में महिलाओं को ये तोहफे दिए हैं-
- महिलाओं को दो लाख की बचत पर 7.5 का ब्याज मिलेगा
- महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम दो साल के लिए उपलब्ध होगी
- महिलाओं को 7.5 फीसद का ब्याज मिलेगा आंशिक निकासी की सुविधा
#Budget2023WithNavBharat: वित्त मंत्री @nsitharaman का ऐलान- 'महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी, इसमें महिलाओं… t.co/o8YJB6k1O9
— ANI (@ANI) Feb 1, 2023
वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नई योजना बनाई है, ग्रामीण महिलाओं को जोड़ने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप को बनाया गया था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने आखिरी पूर्ण बजट में इनकम टैक्स पर मिडिल क्लास से लेकर उच्च आय वर्ग सभी को लुभाया है। वित्त मंत्री ने न केवल नए टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर दिया है। साथ ही पुरानी टैक्स रिजीम के तहत भी इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर दिया। इन बदलवाों के बाद आपको कम टैक्स देना होगा।
7 लाख तक अब कोई टैक्स नहीं
वित्त मंत्री के अनुसार नए टैक्स स्लैब के अनुसार अब लोगों को रिबेट के साथ 7 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। पहले टैक्स छूट के विकल्पों को अपनाने के बाद 5 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना पड़ता था। अब 2 लाख रुपये का अतिरक्त फायदा मिलेगा।
