BSE का शेयर बना रॉकेट! 6% तेजी के साथ रिकॉर्ड हाई पर, मुनाफे में 174% का बंपर उछाल, अभी खरीदें या नहीं?

मजबूत तिमाही नतीजों के बाद BSE के शेयर में जोरदार तेजी है। ब्रोकरेज हाउसेज का भरोसा और मजबूत हुआ है। F&O ट्रेडिंग वॉल्यूम और ऑपरेटिंग लीवरेज की बदौलत कमाई में तेज उछाल दर्ज हुआ, जिसके बाद कई ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं।

BSE Share Price: मजबूत तिमाही नतीजों के दम पर BSE का शेयर 10 फरवरी 2026 को 6% से ज्यादा उछलकर ₹3,178.40 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बढ़ी ट्रेडिंग एक्टिविटी और ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया। अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में BSE के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 174% का उछाल आया है। यह बढ़कर ₹601.81 करोड़ पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹219.67 करोड़ था। इसके अलावा ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 62% बढ़कर ₹1,244.10 करोड़ हो गया। कंपनी की नेट प्रॉफिट मार्जिन 26% से बढ़कर 45% हो गया है। इन सभी वजहों से शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है।

BSE Share Price

बीएसई शेयर प्राइस में तेजी

रिकॉर्ड हाई पर शेयर

मजबूत तिमाही नतीजों और बढ़ती ट्रेडिंग एक्टिविटी के दम पर BSE का शेयर रिकॉर्ड हाई के आसपास कारोबार कर रहा है और 10 फरवरी के सत्र में ₹3,112.70 के स्तर पर बना हुआ है। स्टॉक ने पिछले 5 कारोबारी दिनों में 8.27% यानी ₹237.70 की तेजी दर्ज की है, जबकि एक महीने में शेयर 11.54% या ₹322.10 चढ़ा है। वहीं पिछले 6 महीनों में स्टॉक करीब 29.90% यानी ₹716.40 उछल चुका है, जो एक्सचेंज बिजनेस में मजबूत ग्रोथ और निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

End of Feed