Stock market holidays 2025: क्या आज नया साल 1 जनवरी 2025 को शेयर बाजार बंद है या खुला? देखें छुट्टियों की लिस्ट

Stock Market Holiday Today 01 January 2025: एनएसई और बीएसई के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक आगामी वर्ष में भारतीय शेयर बाजारों में 14 कारोबारी छुट्टियां होंगे। अगला कारोबारी अवकाश बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा। यहां जानिए बुधवार 1 जनवरी 2025 को भारतीय शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद रहेगा।

Stock Market Holiday Today 01 January 2025: बीएसई और एनएसई इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार बुधवार 1 जनवरी 2025 को खुला रहेगा। नए साल 2025 के पहले दिन शेयर बाजारों द्वारा कोई व्यापारिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB समेत सभी सेगमेंट ओपन रहेंगे। हालांकि नए साल के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सुबह के सत्र के लिए खुला रहेगा, लेकिन शाम के सत्र के लिए शाम 5 बजे बंद हो जाएगा।

Stock Market Holiday Today 01 January 2025, nse stock market holidays 2025, Global Stock Market Holidays, India Stock Market Holidays

क्या नए साल के दिन भारतीय शेयर बाजार बंद है? देखें छुट्टियों की लिस्ट

भारतीय शेयर बाजार, साथ ही मुद्रा डेरिवेटिव, कमोडिटी डेरिवेटिव और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) सेगमेंट बुधवार को कारोबार के लिए खुले रहेंगे। बाजारों का इक्विटी खंड शनिवार, रविवार और एक्सचेंज द्वारा पहले से घोषित किसी भी अवकाश को छोड़कर, सप्ताह के दिनों में ओपन रहता है। शेयर बाजार अवकाश कैलेंडर के मुताबिक नए साल का दिन या 1 जनवरी 2025 में व्यापारिक अवकाश की लिस्ट में शामिल नहीं है। प्री-ओपन ट्रेडिंग सुबह 9:00 बजे शुरू होगी और 9:15 बजे तक चलेगी। नियमित शेयर बाजार ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे शुरू होगी और दोपहर 3:30 बजे बंद होगी।

End of Feed