जहां लगाया पैसा, वहीं नुकसान! BSE 1000 के 65% शेयरों ने गंवाई 3 साल की कमाई

शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए तस्वीर चिंताजनक होती जा रही है। BSE 1000 के 65% शेयरों ने 3 साल में कमाई गंवा दी है, जबकि करीब आधे शेयर 5 साल में भी रिटर्न नहीं दे पाए। बाजार में यह गिरावट व्यापक और गहरी होती दिख रही है।

BSE 1000 इंडेक्स के आंकड़े बताते हैं कि बाजार में कमजोरी केवल चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं है। करीब 65% कंपनियों का 3 साल का CAGR रिटर्न निगेटिव हो गया है। इनमें 258 शेयरों में 1-10% तक गिरावट दर्ज हुई है, 168 शेयर 10-20% तक टूटे हैं, जबकि 119 शेयरों में 20-50% तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा 119 शेयरों ने इस अवधि में कोई खास रिटर्न नहीं दिया और लगभग फ्लैट रहे।

BSE 1000 Negative return

BSE 1000 की 65% कंपनियों के शेयर की 3 साल की ग्रोथ हुई जीरो

रिटर्न रेंज (%)शेयरों की संख्या
-1% से -10%258
-10% से -20%168
-20% से -50%119
फ्लैट रिटर्न119
कुल निगेटिव (%)~65%

End of Feed