Jindal Steel & Power Share Price Target: शुक्रवार को जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर में कमजोरी आई। BSE पर कंपनी का शेयर 2.35 रु या 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 1026.25 रु पर बंद हुआ। इस लेवल पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.04 लाख करोड़ रु है। इस पूरे हफ्ते में जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर में 1.16 फीसदी की मजबूती आई। आगे ये और फायदा कर सकता है। एक ब्रोकरेज फर्म ने जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर के लिए BUY कॉल दी है।
15% रिटर्न दे सकता है जिंदल स्टील एंड पावर का शेयर
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर का टार्गेट (Jindal Steel & Power Share Price Target)
ब्रोकरेज फर्म हेम सिक्योरिटीज ने जिंदल स्टील एंड पावर को 1182 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जिंदल स्टील एंड पावर का मौजूदा मार्केट प्राइस 1026.25 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 15 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
कितना कराया है जिंदल स्टील एंड पावर ने फायदा
- बीते एक महीने में जिंदल स्टील एंड पावर का रिटर्न 5.92 फीसदी रिटर्न दिया है
- 6 महीनों में ये 23.08 फीसदी रिटर्न दिया है
- 2024 में अब तक ये शेयर 38.18 फीसदी चढ़ा है
- 1 साल में इसका शेयर 48.39 फीसदी ऊपर गया है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
