Grasim Share Price Target: सोमवार को ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर 2,690 रु पर लगभग फ्लैट रहा। बीते शुक्रवार को ये 2694.45 रु पर बंद हुआ था। ग्रासिम Aditya Birla Group की कंपनी है। ग्रासिम एक टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 1.81 लाख करोड़ रु है। बीते एक महीने से इसके शेयर में कोई खास मूवमेंट नहीं दिखी है। आगे शेयर में कैसी चाल दिख सकती है, जानते हैं ब्रोकरेज फर्म की राय।
ग्रासिम के शेयर खरीदने की सलाह
ये भी पढ़ें -
ग्रासिम को खरीदने की सलाह (Grasim Share Target)
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में ग्रासिम के लिए ब्रोकरेज फर्म जियोजित फाइनेंशियल की ऋतु शर्मा ने अपनी राय पेश की है। उन्होंने ग्रासिम के शेयर पर दांव लगाने की सलाह दी है। शेयर के लिए 3058 रुपये का टार्गेट बताया गया है। इस टार्गेट के आधार पर ये शेयर 13.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते 5 दिन में ग्रासिम का शेयर 1.65 फीसदी फिसला है
- एक महीने में शेयर का निगेटिव रिटर्न 0.65 फीसदी रहा है
- 6 महीने में ये 20.43 फीसदी चढ़ा है
- 2024 में अब तक ये 27.02 फीसदी ऊपर गया है
- 1 साल में 46.76 फीसदी रिटर्न दे चुका है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
