ऑटो स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, 38% तक ताबड़तोड़ रिटर्न का अनुमान, इन शेयरों लगाएं दांव

क्रूड ऑयल की तेजी और सप्लाई चेन की चिंताओं के कारण ऑटो सेक्टर दबाव में है और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में तेज गिरावट आई है। हालांकि कई ब्रोकरेज हाउस मानते हैं कि मौजूदा कमजोरी निवेश का मौका बन सकती है और चुनिंदा ऑटो शेयरों में 30–38% तक अपसाइड की संभावना है।

Auto Stocks to Buy: ऑटो सेक्टर में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिससे सेक्टर के लगभग सभी बड़े शेयरों में बिकवाली दिखाई दी। पिछले कुछ समय में इंडेक्स का प्रदर्शन भी कमजोर रहा है। बीते एक सप्ताह में निफ्टी ऑटो करीब 10 प्रतिशत तक टूट चुका है, जबकि एक महीने में इसमें 13 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई है। तीन महीने और छह महीने की अवधि में भी इंडेक्स नकारात्मक रिटर्न में है।

Auto Stocks To Buy

ऑटो स्टॉक्स में आ सकती है खरीदारी

क्यों बढ़ा दबाव?

सेक्टर में दबाव की बड़ी वजह क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें, संभावित गैस आपूर्ति की चिंता और सप्लाई चेन से जुड़े जोखिम माने जा रहे हैं। हालांकि ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि मजबूत डिमांड और नए प्रोडक्ट लॉन्च के चलते कई कंपनियों की ग्रोथ स्टोरी अभी भी बरकरार है।

End of Feed